logo

बालू माफियाओं ने महिला इंस्पेक्टर और खनन पदाधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, डंडे-पत्थर बरसाए

patna_khanan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में बालू माफियाओं का साहस बुलंद होता जा रहा है। सोमवार को पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन घाट में खनन विभाग ने दबिश दी। विभाग को अपनी कार्रवाई महंगी पड़ गई। खनन विभाग की टीम को वहां देखकर बालू माफियाओं और ट्रक ड्राइवरों उग्र हो गए। उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडिया में सारी घटना है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो महिला इंस्पेक्टर को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है। पत्थर से मारा जा रहा है। साथ में खड़े पटना के जिला खनन पदाधिकारी की भी पिटाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। लेकिन माइनिंग अफसर ने अपनी टीम की दोनों महिलाओं का साथ नहीं छोड़ा।


भाग खड़ी हुई पुलिस बल की टीम
वीडियो में देखा जा सका है कि कैसे पटना में बालू माफियाओं का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा। अब तो वो इतने बेखौफ हो गए है क् सरकारी अधिकारी व पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे। बालू माफियाओं का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी। महिला इंस्पेक्टर भाग रही थी और पीछे से बालू माफिया खदेड़ रहे थे। इस दौरान वह सड़क किनारे गिर गई। गिरने के बाद भी माफियाओं ने महिला अधिकारी को पीटा। इस दौरान माइनिंग अफसर कुमार गौरव दोनों महिला इंस्पेक्टर को लगातार बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर पुलिस बल की कायरता भी वीडियो में साफ देखा जा रहा है जहां एक तरह 2 महिला इंस्पेक्टर और जिला खनन पदाधिकारी को पीटा जा रहा था वहीं दूसरी ओर बाकी की पुलिस बल वहां से फरार हो गई।


44 लोग गिरफ्तार
घटना के बाद भारी बवाल मच गया है। सूचना पर आसपास के कई थाने के पुलिस भी पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं खबर आ रही है कि 44 बालू माफियाओं और ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT